दो दिन तक पति की लाश के साथ सोती रही पत्नी, बेटी से बोली- तबीयत खराब है वह आराम कर रहे

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रेलवे क्वार्टर में रहने वाले इंजीनियर की अचानक मौत हो गई। पत्नी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी, उसे यकीन नहीं हो हुआ कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं है। वह दो दिन तक पति की लाश के साथ सोती रही।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे में इंजीनियर जय कुमार पत्नी मीना (55) और बेटी के साथ रेलवे क्वार्टर में ही रहते थे। तीन दिन पहले जय कुमार की अचानक मौत हो गई, लेकिन पत्नी को उनकी मौत का यकीन नहीं हुआ। उसने बेटी और नौकरानी को बताया कि पति की तबीयत खराब है और वह आराम कर रहे हैं। बिस्तर पर लाश को चादर से ढक दिया।

वह पूरा दिन वहीं बैठकर गुजारतीं और रात को साथ ही सो रही थीं। यह क्रम दो दिन तक चला। तीसरे दिन भी जब पिता कमरे से बाहर नहीं निकले तो बेटी जबरन उन्हें देखने के लिए कमरे की तरफ गई। कमरे के बाहर बदबू आ रही थी। बेटी कमरे में पहुंची तो पिता के मुंह और नाक से खून निकलते देखा। उसने तुरंत अपने मामा को फोन कर सूचना दी।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे कमला मार्केट पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जय की मौत दिल की बीमारी की वजह से हुई है। पति की मौत के बाद से पत्नी अभी तक सदमे में हैं। परिजनों की गुहार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं किया। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्यवाही कर परिजनों को शव सौंप दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like