आतंकियों ने एक और पुलिस कांस्टेबल को अगवा कर की हत्या

Please Share

श्रीनगर: जम्मू  कश्मीर में एक बार आतंकियों ने एक पुलिस कांस्टेबल को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले से गुरूवार को जवान जावेद अहमद डार को अगवा किया, जिसके बाद शुक्रवार को उनका शव कुलगाम से बरामद किया गया है। शहीद जावेद अहमद डार के शव पर गोलियों के निशान बताये जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक जावेद को उस वक्त अगवा किया गया जब वो एक मेडिकल पर दवा लेने जा रहे थे। गौरतलब है कि जावेद पिछले पांच साल से एसएसपी शैलेंद्र कुमार के साथ ऑपरेटर के तौर पर तैनात थे। बता दें कि पिछले एक महीने में यह दूसरा ऐसा मामला है जब किसी जवान को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। इससे पहले भी 14 जून को आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवान औरंगजेब को कलमपोरा से अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल, इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। वहीं शहीद कांस्टेबल का  शव जिला पुलिस लाईन में लाया गया,जहां पुलिस और अर्धसैनिकबलों व नागिरक प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा उन्हें अंतिम श्रद्धांजली अर्पित की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like