पिछले दिनों सीएम से आक्रोश जताने के तरीके पर बोले विस अध्यक्ष, यह हमारी संस्कृति नहीं

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का कहना है कि, जिस प्रकार की घटनाऐं पिछले दिनों हुई है वो चिन्ताजनक है। जिस प्रकार से लोगों द्वारा व्यवहार किया जा रहा है वो उत्तराखंड की संस्कृति नही है। लोगों का इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नही हो सकता।

विधानसभा अध्यक्ष का ये भी कहना है कि, प्रदेश के सभी विधायक की जनता के प्रति जवाबदेही है। जनता की उपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका पहला दायित्व है। जिसके लिये प्रदेश के सभी विधायक खरा उतरने का प्रयास करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल पिछले दिनों सीएम के जनता दरबार और धूमाकोट बस हादसे के बाद जनता के व्यवहार को लेकर  बाते कर रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like