जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने फिर जम्मू कश्मीर को दहलाने की नापाक हरकत की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने राजोरी में मंगलवार को आईईडी बरामद की। वहीँ राजोरी पुंछ हाईवे में दो घंटे से यातायात रुका हुआ है। इसके बाद से हाईवे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। राजोरी हाईवे स्थित शहर के कल्लर इलाके में आतंकवादियों ने सड़क किनारे आईईडी प्लांट किया था। हालांकि समय रहते आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने आतंकियों की इस साजिश को नाकाम कर दिया। इससे पहले भी इसी जगह आतंकियों ने आईईडी प्लांट लिया था। जिसे सेना ने बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया था।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

