अधूरी तैयारियों के चलते बोर्ड बैठक स्थगित

Please Share

मसूरी: नगर पालिका मसूरी की बोर्ड बैठक अधिकारियों की आधी-अधूरी तैयारियों के चलते स्थगित कर दी गई। उधर, पालिका अधिकारियों की लापरवाही पर सभासदों ने रोष व्यक्त किया और पूरी जानकारी बैठक एजेंडे के साथ उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया।

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। जिसमें सभाषदों ने बैठक का विरोध करते हुए कहा कि विगत बैठक की अनुपालन आख्या समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके अलावा बजट की प्रति समय पर नहीं दी गई और जो सूचनाएं दी गई वह अपर्याप्त और गत बैठक के एजेंडे के क्रमवार नहीं है। जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like