बर्थडे पर शहीद हुआ सेना का जवान, 18 दिन पहले ही हुई थी शादी

Please Share

राजस्थान: भारतीय सेना के जाबांज 22 साल के सौरभ कटारा अपने जन्मदिन पर शहीद हो गए। हाल ही में शादी करके छुट्टी से वापस लौटे जवान की नई-नवेली पत्नी ने पति की चिता को अंतिम विदाई दी। भरतपुर के रहने वाले सौरभ कटारा आर्मी की 28वीं राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में थी, जहां मंगलवार रात को बम ब्लास्ट में वह शहीद हो गए। शहीद सौरभ कटारा की शादी इसी साल 8 दिसंबर को ही हुई थी। शादी के बाद वह 16 दिसंबर को वापस अपनी ड्यूटी के लिए कुपवाड़ा चले गए थे। सौरभ की पत्नी पूनम देवी की अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उनके पति के शहीद होने खबर आई।

बुधवार को शहीद के परिजन और नवविवाहिता पत्नी जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ही रहे थे कि, इतने में सौरभ के बम ब्लास्ट में शहीद होने की खबर मिली। कुछ दिन ही पहले पत्नी पूनम देवी से जल्दी आने की बात कहकर गए सौरभ का शव ही वापस आया। इस खबर के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह भी अपने शहीद पति को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान तक पहुंची। शहीद सौरभ को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों लोगों ने नम आखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। वहीं, शहीद के पिता नरेश कटारा व दो भाई और मां सहित दादा व दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like