अध्यापिका ने दी स्वरचित गढ़वाली प्रार्थना ‘तेरी वंदना..’ को आवाज, मिल रही सराहना

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के कई सरकारी विद्यालयों में गढ़वाली बोली भाषा में पाठ्यक्रम शुरू हो चुका है। इसी क्रम में कुछ विद्यालयों में गढ़वाली प्रार्थनाएं भी शुरू हुई। वहीँ एक अध्यापिका ने स्वरचित गढ़वाली प्रार्थना को अपनी आवाज दी है। इस प्रार्थना को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

“तेरी वंदना..” नाम की इस प्रार्थना में विद्या की देवी सरस्वती की वंदना की गई है। इसके रचनाकर डॉ. अर्पणा रावत एक अध्यापिका हैं। वे वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के दुग्गडा ब्लॉक के इंटर कॉलेज दिउला पोखाल में तैनात हैं। इस प्रार्थना को प्रणव रावत ने अपने सुरीले संगीत से सजाया है। जिसका संगीत प्रबंधन लोकप्रिय संगीतकार रंजीत सिंह ने किया है। इस प्रार्थना को A Plus Studio नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। वहीँ इस प्रार्थना को तैयार करने वाली टीम ने सभी से सहयोग की अपील की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like