अतिक्रमण हटाने गए एडीएम के पीछे दौड़ा दिए कुत्ते

Please Share

नैनीताल: पहली मर्तबा मामला सुनकर कुछ अजीब जरूर लगेगा, लेकिन ये घटना पूरी तरह सही है। मामला नैनीताल का है। जिले के एडीएम हरबीर सिंह विकास प्राधिकरण के सचिव भी हैं। जानकारी के अनुसार एडीएम हरबीर सिंह अपनी टीम के साथ अतिक्रमण वाली जगह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ पहले अभद्रता की गई, फिर घर में मौजूद महिला ने अपने कुत्ते उनके पीछे लगा दिए। उन्होंने भाग किसी तरह खुद को बचाया।

यह पहला मौका नहीं है, जब अधिकारियों पर इस तरह के हमले किए गए हो। देहरादून में एडीएम पर कुछ लोगों ने हमला कर उनको घायल कर दिया था। लेकिन, इस बार मामला कुछ अलग था। अधिकारी पर हमला तो नहीं किया, लेकिन कुत्ते जरूर छोड़ दिए गए। खूंखार कुत्तों से हरवीर सिंह और उनकी टीम तो बच गई, लेकिन ये सवाल जरूर छोड़ दिए कि आखिर इस तरह अधिकारियों को सत्ता की हनक से डराया जाता रहा, तो काम कैसे होगा। हरवीर सिंह पूरे नैनीताल जिले समेत कुमाऊं में खासे चर्चित अधिकारी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like