आप भी हैं धोनी के फैन.. तो हो जाइए सतर्क, जानिए क्यों हैं आपको खतरा..

Please Share

नई दिल्ली: अगर आप क्रिकेट फैन हैं और महेंद्र सिंह धोनी आपके पसन्दीदा क्रिकेटर हैं तो यह बात जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि गूगल पर सर्च किए जाने वाले सिलेब्स में सबसे ज्यादा खतरा एमएस धोनी का नाम सर्च करने वालों को है क्योंकि उनके बारे में जानकारी देने वाले बहुत सारे लिंक फेक हैं और इनका मकसद यूजर्स को नुकसान पहुंचाना होता है। जाहिर सी बात है, इसमें धोनी का कोई हाथ नहीं और उनकी पॉप्युलैरिटी का फायदा उठाकर अटैकर्स यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ऑनलाइन सर्च करने पर ढेरों ऐसे लिंक सामने दिखते हैं, जो उनके बारे में जानकारी या लेटेस्ट न्यूज देते हैं लेकिन इन्हें एक ट्रैप की तरह डिजाइन किया गया है। जिनका मकसद यूजर्स को मैलिशस वेबसाइट्स पर नेविगेट करना या उनके डिवाइस में वायरस अटैक करना होता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी ‘सबसे रिस्की सर्च रिजल्ट’ दिखाने के मामले में ‘सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी’ बन गए हैं। यानी कि उनके नाम का इस्तेमाल फेक और खतरनाक लिंक्स तक यूजर्स को पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

ये सिलेब्स भी लिस्ट में शामिल

खतरनाक सर्च रिजल्ट दिखाने वाले सिलेब्स की लिस्ट में धोनी के अलावा सचिन तेंडुलकर, गौतम गुलाटी, सनी लियोनी, राधिका आप्टे, श्रद्धा कपूर, हरमनप्रीत कौर, पीवी सिंधु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं। इंटरनेट सिक्यॉरिटी सॉल्यूशंस कंपनी McAfee की ओर से तैयार की गई टॉप-10 ‘खतरनाक सिलेब्स’ की लिस्ट में एमएस धोनी सबसे ऊपर हैं। McAfee इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट ऑफ इंजिनियरिंग और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकट कृष्णपुर ने कहा, ‘धोनी की लोकप्रियता का फायदा साइबरक्रिमिनल्स यूजर्स को निशाना बनाने के लिए कर रहे हैं।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like