रुड़की निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान..

Please Share

देहरादून: विवाद के बाद आखिरकार रुड़की नगर निगम में मतदान होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने रुड़की नगर निगम में आचार संहिता लागू कर दी है। यहाँ 22 नवंबर को मतदान होगा। निगम में आरक्षण से लेकर परिसीमन तक का काम पहले ही पूरा करा लिया गया था। जानकारी के मुताबिक चुनाव में 1,40,538 मतदाता वोट कर सकेंगे। मतदान के लिए कुल 53 केंद्र बनाए गए हैं। कुल मिलाकर 40 वार्डों में 149 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यह मतदान बैलेट पेपर से होगा।

बता दें कि, निगम एक्ट को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा था। दरअसल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में पाटली गुज्जर और रामपुर को शामिल किया था। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इन दोनों गांवों को सीमा से बाहर किया। निगम एक्ट में नए क्षेत्र शामिल करने की अनुमति तो है लेकिन क्षेत्रों को हटाने की नहीं। हाईकोर्ट में हारने के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची और नगर निगम एक्ट में संशोधन किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ। नए परिसीमन में ये दोनों गांव निगम क्षेत्र में शामिल नहीं हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like