अगवा सेना के जवान का शव बरामद, ईद की छुट्टी मनाने जा रहा था घर

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना  के एक जवान को अगवा कर देर शाम उसकी हत्या कर दी। सेना के जवान औरंगजेब का शव पुलवामा के गूसो इलाके में पाया गया है। औरंगजेब पुंछ जिले के निवासी थे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि अपह्त सैनिक का गोलियों से छलनी शव दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के गुसू में मिला। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी जिला काअगवा सेना के जवान का शव बरामद, ईद की छुट्टी मनाने जा रहा था घर 2 Hindi News Bharat » निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था। इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार औरंगजेब उसी कमांडो ग्रुप का हिस्सा थे, जिसने हिज्बुल कमांडर समीर टाइगर को मार गिराया था।औरंगजेब 44 राष्ट्रीय राइफल्स में बतौर राइफलमैन शोपियां जिले में तैनात थे।

You May Also Like