इलाहाबाद बैंक की उत्तराखण्ड में निवेश प्रस्तावों से सम्बन्धित भागीदारी पर हुई चर्चा

Please Share

देहरादून: इलाहाबाद बैंक की जोनल हेड सीमा नांरग ने शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बैठक में राज्य के विकास में इलाहाबाद बैंक व राज्य सरकार के बीच प्रभावी समन्वय पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से इलाहाबाद बैंक के पदाधिकारियों ने  उत्तराखण्ड में विकास व आधारभूत संरचना विकास व निवेश प्रस्तावों से सम्बन्धित राजकीय वित्त योजनाओं में बैंक द्वारा और अधिक भागीदारी का आग्रह किया गया। इलाहाबाद बैंक उत्तराखण्ड के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी 41 शाखाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, कृषि आधुनिकीकरण व एमएसएमई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अभी तक पूरे राज्य में इलाहाबाद बैंक द्वारा मुद्रा योजना और स्टैंण्ड अप योजना के तहत 10 करोड़ रूपये अनुमोदित किए गए है। वित्तिय समावेशन पर फोकस करते हुए इलाहाबाद बैंक द्वारा राज्य में 68,000 खाते प्रधानमंत्री जनधनयोजना के तहत खोले गए है। इसमें आधार सीडिंग, पीएमएसबीवाई योजना पंजीकरण, पीएमजेजेबीवाई योजना पंजीकरण व रूपे कार्ड पर विशेष फोकस किया गया है। राज्य में इसका कुल व्यापार 2018 में 3100 करोड़ रूपये का रहा। इलाहाबाद बैंक राज्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही राज्य केन्द्रित योजनाए जैसे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना, एमएसएमई, पण्डित दीनदयाल गृह आवास योजना में भी सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like