आपदा प्रबंधन द्वारा दिया गया आधुनिक उपकरणों का प्रशिक्षण

Please Share

पिथौरागढ़: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी जरूरी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों को आपदा उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शासन द्वारा दिए गए आधुनिक उपकरणों के संचालन के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन व तकनीकी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला आपदा अधिकारी आर. एस. राणा ने बताया कि, उच्च तकनीकी के उपकरण ख़रीदे गये हैं। जिनके प्रशिक्षण के लिए आपदा प्रणाली से जुड़े हुए सभी विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारियों को इनके संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे किसी आपदा या दुर्घटना के समय इसका लाभ मिल सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like