जिलाध्यक्षों को लेकर कांग्रेस में घमासान जारी

Please Share

अल्मोड़ा: कांग्रेस पार्टी में हुआ घमासान कम होने का नाम नही ले रहा है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी ने अपने कुछ जिलाध्यक्षों को हटा कर नए जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। इस दौरान अल्मोड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे को पद से हटा कर मोहन सिंह मेहरा को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया था, जिनको इंद्रा हृदयेश और प्रीतम गुट के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही जा रही थी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत करते हुए प्रदेश प्रभारी को पत्र भेजकर पार्टी छोडने की धमकी दे कर दबाव में लिया था। जिसमें वह सफल भी हुए। इसके बाद पार्टी ने कुंजवाल की मांगो के आगे झुकते हुए नवनियुक्त मोहन सिंह मेहरा को अध्यक्ष पद से हटा कर पीताम्बर पाण्डे को दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित किया। जिसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, मै हरीश रावत गुट का आदमी हूं। वहीँ कुंजवाल को अपनी ही पार्टी के कटघरे में खडा करते हुए उन्होंने कहा कि कुंजवाल ने मेरे मान-सम्मान को बहुत ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को पत्र भेज कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी द्वारा उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो वह 15 दिन बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे का निर्णय लेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like