अमेरिका से रोमियो खरीदेगा भारत, पनडुब्बी नष्ट करने में कारगर

Please Share

नई दिल्ली : भारत अमेरिका से 24 एंटी सबमरीन हेलिकॉप्टर खरीदेगा। अमेरिकी सरकार ने भारत से डील की पुष्टि की है। अमेरिका ने 2.4 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर भारत को 24 बहुउपयोगी एचएच 60 ‘रोमियो’ सी हॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। भारत को पिछले एक दशक से अधिक समय से इन हंटर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता थी। ट्रम्प प्रशासन ने कांग्रेस में अधिसूचित किया कि उसने 24 एमएच-60आर बहु उपयोगी हेलीकॉप्टरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। ये हेलीकॉप्टर भारतीय रक्षा बलों को सतह रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध मिशन को सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार उसने अपनी अधिसूचना में कांग्रेस को बताया कि इस प्रस्तावित बिक्री की मदद से भारत और अमेरिका के सामरिक संबंधों को मजबूत करके अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। डेली हंट के अनुसार इन हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर होगी। इस बिक्री से उस बड़े रक्षा साझीदार की सुरक्षा स्थिति सुधरेगी, जो हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इस बढ़ी क्षमता से क्षेत्रीय खतरों से निपटने में भारत को मदद मिलेगी और उसकी गृह सुरक्षा मजबूत होगी। भारत को इन हेलीकॉप्टरों को अपने सशस्त्र बलों में शामिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही इस प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में मूल सैन्य संतुलन नहीं बिगड़ेगा।

रोमियो अमेरिका का सबसे एडवांस एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर माना जाता है। पनडुब्बियों पर इसका निशाना अचूक होता है। दुनिया के कुछ अन्य देशों के पास भी एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर हैं। एमएच 60 रोमियो सी-हॉक हेलीकॉप्टर अमेरिकी नेवी के बेड़े में शामिल है। इसे दुनिया के सबसे अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर के रूप में जाना जाता है। इस हेलीकॉप्टर को जहाज, युद्धपोत और विमान वाहक पोत से ऑपरेट किया जा सकता है। ये हेलीकॉप्टर समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like