अमित शाह से आज मिल सकता है शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का एक दल

Please Share

नई दिल्ली:   शाहीन बाग़ में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का एक दल आज शाम गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकता है।  सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाएं गृहमंत्री से मुलाकात करेंगी।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से शनिवार शाम पुलिस की मीटिंग हुई है।  पुलिस का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग के लोगों को ओपन इनविटेशन दिया है।  उन्होंने कहा है कि अगर शाहीन बाग के लोग उनसे मिलना चाहते हैं तो तीन दिन के भीतर आ सकते हैं।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते बड़ी संख्या में लोग गृहमंत्री से नहीं मिल सकते।  इसलिए प्रदर्शनकारियों से उनके डेलिगेशन की लिस्ट मांगी गई है।  हालांकि पुलिस का साफ कहना है अब तक उन्हें डेलिगेशन की लिस्ट नहीं मिली है।  पुलिस ने कहा कि अगर ये अमित शाह से मिलने जाना चाहते हैं तो सिर्फ एक डेलिगेशन ही जा सकता है।  तमाम भीड़ मार्च करके जाने की कोशिश करेगी तो उन्हें नहीं जाने दिया जाएगा।  आपको बता दें कि नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले करीब 2 महीने से शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर बीते 10 फरवरी को  सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की थी।  कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि सार्वजनिक जगह पर अनंत काल के लिए विरोध नहीं किया जा सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like