अंधविश्वास: शिवलिंग पर युवक ने काट कर चढ़ाई अपनी जुबान, लोग मान रहे चमत्कार

Please Share

रायपुर: सावन के पहले सोमवार पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। छतीसगढ़ में कोरबा के करतला-सेन्द्रीपाली में रहने वाले एक युवक ने अंधविश्वास के चलते अपनी जुबान काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। गांववासी ऐसे चमत्कार समझ बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने पहुँच रहे है।

ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद बहुत बड़ा शिव भक्त है और भगवान शिव की अराधना करता है।वह घर से बिना बताए निकला था। जब वो काफी देर तक वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब लोग उसे तलाश करते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो वो एक नाले के पास खुले मैदान में शिवलिंग लेकर बैठा था। जब लोग लक्ष्मी के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसने शिवलिंग के ऊपर कटी हुई जुबान चढ़ा रखी है। जब परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश की तो वो इशारों में जवाब देने लगा। इससे लोग समझ गए कि ये जुबान उसी की है।

वहीं पूरे घटनाक्रम के बाद ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं। गांव के लोग उसके पास नारियल फूल और अगरबत्ती लेकर पहुंच रहे हैं साथ ही कुछ ग्रामीणों ने लक्ष्मी प्रसाद के लिए तंबू भी लगा दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like