आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भीख मांग एकत्र किया चंदा, जानिए वजह

Please Share

देहरादून: राजकीय कर्मचारी घोषित करने समितविभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परेड ग्राउंड धरना स्थल के पास भाजपा महानगर कार्यालय, तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट में भीख मांगकर चंदा एकत्रित किया।उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

आज  आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी सेविका कर्मचारी संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल पर एकत्रित हुईं। वहां उन्होंने 19वें दिन धरना और क्रमिक अनशन 9वें दिन भी जारी रखा।

संगठन की मांग है कि सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, मिनी केंद्रों को उच्चीकृत किया जाए और आंगबाड़ी कार्यकर्ता और मिनी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाया जाए। कई बार इस संबंध में आश्वासन मिल चुके हैं ,लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like