देहरादून: अनियन्त्रित कार का इंजन छटककर गिरा, एक की मौत, युवती समेत दो घायल

Please Share

देहरादून: सोमवार सुबह थाना राजपुर के अंतर्गत कैनाल रोड निकट मौर्य नर्सरी के पास एक स्विफ्ट कार अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई व दो गम्भीर रूप घायल हो गये।

सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा और तीनो घायलो को एम्बुलेस से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरो ने एक को मृत घोषित किया। मृतक युवक की पहचान रोहित सैमसंग पुत्र सैमसंग विक्टर निवासी हाउस नंबर 792, सेक्टर 6, आर0के0 पुरम, नई दिल्ली के रूप में हुई। वहीँ घायल युवक की पहचान अब्दुल पुत्र फरीदुल हक निवासी कुसुम विहार, सिंगल मंडी, देहरादून और युवती की पहचान रिया उषा खरोरा पुत्री गंभीर खरोला नि0- उत्तरकाशी, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।

घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि, उक्त वाहन काफी तेज गति से कैनाल रोड की ओर आते हुए अनियंत्रित होकर सडक किनारे खडे पेड से टकराने के बाद एक मकान की बाउंडरी वॉल से टकरा गया। दुर्घटना में पेड़ और मकान की बाउंड्री वॉल पूरी तरह से ढह गई। साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार का इंजन छटककर सामने खड़ी एक बोलेरो के ऊपर जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी करने पर घायल युवती द्वारा बताया गया कि, उक्त कार को उसका दोस्त अब्दुल चला रहा था और रोहित बगल वाली सीट पर और मैं पीछे की सीट पर बैठी थी, दोनों युवकों का अत्यधिक नशे में होना बताया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, शव का पंचनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like