गंभीर बीमारी के बाद अनिल बलूनी लौटे प्रशंसकों के बीच, बोले…

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए हैं। करीब ढाई महीने बाद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुशलता का एक वीडियो अपने शुभचिंतकों के लिए डाला है। बलूनी के इस वीडियो में उनके सिर पर बाल गायब है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें कीमोथेरेपी दी गई है। शोसल मीडिया पर जारी अपने संदेश में बलूनी ने उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही है। हालांकि अभी डॉक्टरों ने उन्हें किसी से भी मिलने से मना किया है। बलूनी ने अपने सन्देश में कहा कि, जल्द ही वह एक बार फिर से स्वस्थ होकर जनता की सेवा में लग जाएंगे।

Posted by Anil Baluni on Monday, 25 November 2019

बता दें कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका उपचार इस वक्त मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के द्वारा अभी उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम बताया गया है। बिमारी के कारण ही बलूनी अपनी मुहिम ईगास अपने गांव में नहीं मना पाए थे। इसी के चलते उनके प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा उनके गांव ईगास मनाने पहुंचे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like