अफगानिस्तान में एक के बाद एक बड़ा धमाक, राष्ट्रपति गनी की सभा और अमेरिकी दूतावास को बनाया गया निशाना

Please Share

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान का परवन शहर मंगलवार को आत्मघाती हमले से दहल उठा। परवन शहर में राष्ट्रपति अशरफ गनी की सभा के कार्यक्रम के दौरान आत्मघाती हमला हुआ जम्कारी के अनुसार इस हमले में करीव 24 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

रैली में हुए धमाके के बाद पुरे शहर में अफरा तफरी का माहोल हो गया था। हर व्यक्ती राष्ट्रपति का हाल जानने की कोशिश कर रहा था। जिसके कुछ देर बाह राष्ट्रपति के चुनाव कैंपेन के प्रवक्ता हामिद अजीज ने कहा कि घटना के वक्त राष्ट्रपति अशरफ गनी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

अजीज ने कहा है कि वह जल्दी ही इस घटना को लेकर पूरी जानकारी देंगे। प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने कहा कि यह धमाका उस वक्त हुआ, जब राष्ट्रपति की रैली चल रही थी। रैली स्थल के गेट पर ही बम धमाका हुआ, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए फिलहाल चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। इस हमले से भी कई आतंकी हमले लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निशाना बनाते हुए हो चुके हैं।

वहीं, इस हमले के बाद एक और ब्लास्ट की खबर है। जानकारी अनुसार दूसरा बम धमाका पीडी 9 शहर में हुआ। इस दौरान मसूद स्क्वायर और अमेरिकी दूतावास के करीब ब्लास्ट हुआ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like