देहरादून: अपहृत नाबालिग लडकी हिमाचल से बरामद

Please Share
देहरादून: कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत अपहरण के मामले मे नाबालिग लडकी को बरामद कर लिया गया है। 15 अक्तूबर को वादी निवासी कुल्हाल ने कोतवाली विकासनगर पर लिखित तहरीर दी कि, वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को अभियुक्त मानी आदि बहला फुसला कर भगा ले गये तथा वादी पक्ष के साथ गाली गलौच व धमकी दे रहे है, जिस पर वादी की तहरीर पर अभि0 गण उपरोक्त के विरुद्ध धारा 363/366ए/504/506 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
सोमवार को पुलिस टीम को नाहन जिला सिरमोर हिमांचल प्रदेश आवश्यक निर्देशो के साथ  रवाना किया गया। गठित रवानाशुदा पुलिस टीम द्वारा  अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नाहन जिला सिरमोर हिमांचल प्रदेश से नाबालिग/पीडित लडकी को प्राप्त कर नाबालिग को निदेशानुसार चाईल्ड हेल्पलाईन पर्सन के साथ बाल कल्याण समिति देहरादून के समक्ष प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय मे कथन अंकित कराकर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like