अरविंद पांडेय पर आरोप, अपनी विधानसभा में अजय भट्ट को डलवाए कम वोट?

Please Share

ऊधमसिंह नगर: चुनाव परिणामों के बाद हारने वाली कांग्रेस तो समीक्षा कर ही रही है। भाजपा भी समीक्षा करने में जुट गई है, लेकिन दोनों पार्टियों से पहले जनता ने अपने-अपने हिसाब से समीक्षा में जुट गए हैं। ऐसी ही एक चर्चा गदरपुर विधानसभा को लेकर चल रही है। लोगों का कहना है कि पांडेय जी ने, भट्ट जी को वोट नहीं डलवाए।

2019 लोकसभा चुनाव नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को भारी मतों से हरा दिया। अजय भट्ट चुनाव तो जीत गए हैं, लेकिन विधासभाओं के हिसाब से वोटों के आंकड़े सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बलराज पासी को टिकट नहीं मिलने से अरविंद पांडे का नाराज बताया जा रहा था।
शिक्षा मंत्री की विधानसभा से अजय भट्ट को कम वोट मिले हैं। जिसकी चर्चा ऊधमसिंह नगर में चल रही है। शिक्षा मंत्री के लिए उनकी विधासभा से कम वोट मिलने को लेकर अब उनसे लोग सवाल पूछ रहे हैं। उनको सवाला का जवाब देना भारी पड़ रहा है। अरविंद पांडेय 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करने के बजाय 2014 के चुनाव के वोटों की बात कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like