हरदा के लिए भगत दा ने लिखी चिट्ठी…पुरानी और नई बातें दिलाई याद

Please Share

देहरादून: पूर्व सीएम और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व सीएम कांग्रेस के दिग्गज हरदा यानि हरीश रावत को चिट्ठी लिखी है। भगत दा की चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

चिट्ठी
आशा करता हूं आप इस समय राहुल गांधी को सही सलाह देने दिल्ली बैठक में पहुंच चुके होंगे। भाई आपकी और हमारी लड़ाई सदा ही विचारों की रही है, जिसका उत्तराखंड का इतिहास साक्षी है। याद कीजिए उस दौर को जब मैं दूरस्त पर्वतीय क्षेत्रों में झोला टांगकर संघ का कार्य करता था और आप ताकतवर कांग्रेस के लगातार सांसद चुने जाते थे।

एक बार तो सालम पट्टी में जीना जी और मुझपर कांग्रेसी भाइयों ने पत्थर तक बरसाए थे। अब वक्त ने करवट ली है। आज मेरे वरिष्ठ रहे स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय जी, स्वर्गीय सोबन सिंह जीना जी व स्वर्गीय गोविंद दा के सपने पूरे हुए हैं और देश में चारों ओर भाजपा ही भाजपा है।

छोटे भाई पहाड़ में “स्याऊ” शियार जैसे होने का तो आशीर्वाद दिया जाता है और आप ऐसी “शार्प” बुद्धि के हैं भी। फिलहाल आपने दूबे की तरह कांग्रेस के समानांतर अपने परिवार को राजनीति में जो फैलाया है जिसमें पत्नी, बेटे, बेटियां, साले और रिश्तेदार शामिल हैं। उसकी भी शुभकामनायें । मां भगवती से प्रार्थना करता हूं आप स्वस्थ और मस्त रहें और दीर्घायु हों।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like