अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बने सीएम

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी शपथ ली। पायलट इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। वह 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। उप मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के बेटे हैं।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों का आभार जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीटर पर लिखा है कि ‘ कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाई। राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है. हम अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like