रक्षामंत्री का कांग्रेस पर वार, कैग को बता चुके हैं विमान की कीमत

Please Share

नई दिल्ली:देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राफेल मामले में अनायास जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में ही तय किए गए अनुबंध के आधार पर राफेल लड़ाकू विमान की खरीद की गई है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने साफ-साफ बता दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस निर्णय को भी नहीं मान रही है और प्रधानमंत्री पर झूठा व बेबुनियाद निराधार आरोप लगा रही है।

राफेल पर पीएसी को रिपोर्ट नहीं दिखाने के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीतारमण ने कहा कि सही प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमने कैग को राफेल की कीमत बता दी है, संसदीय सिस्टम में रिपोर्ट को कैग देखता है, फिर यह पीएसी को भेजी जाती है। पीएसी के देखने के बाद यह रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाएगी। यही प्रकिया है, इसका पालन किया गया है।’ वहीं, हलफनामे में गड़बड़ी की बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘हलफनामे में हमने डेटा और जानकारी दी है। हमें लगता है कि समझने में कोई समस्या हुई है, हम चाहते हैं कि आप (अदालत) इसे देखें और इसे सही करें, यह अदालत को हमारी अपील है।’

बता दें कि राफेल पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा को पलटवार का मौका दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर अंतिम फैसला सुनाते हुए विमान खरीद की प्रक्रिया में किसी भी गड़बड़ी से इन्कार किया था। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए 70 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला लिया। इस अभियान में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like