देहरादून: एटीएम क्लोनिंग कर बुजुर्ग के खाते से उडाई लाखों की रकम

Please Share
देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत बुजुर्ग पेंशन धारक के खाते से करीब 4 लाख 33 हजार की राशी एटीएम क्लोनिंग के माध्यम से निकालने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले के अनुसार, थाना प्रेम नगर क्षेत्र नगर निवास करने वाले सतीश चंद्र निवासी फुलसनी प्रेम नगर द्वारा 18 जनवरी को थाना प्रेमनगर पर उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह पूर्व में जालंधर में रहते थे एवं जिनका जालंधर एसबीआई में अकाउंट था एवं जालंधर से उन्होंने अपना एसबीआई अकाउंट ट्रांसफर प्रेम नगर में किया नवंबर में उनका अकाउंट ट्रांसफर प्रेम नगर स्टेट बैंक में हो गया था उनके पास उक्त अकाउंट खाते से दो एटीएम हैं जो अभी भी उनके पास है उनके एटीएम में अकाउंट में करीब 4 लाख 50 हजार थे लेकिन आज वह जब अपने पासबुक से अपनी पेंशन निकालने गए तो देखा उनके अकाउंट से 4 लाख 33 हजार अलग-अलग समय पर डेबिट हो गए हैं जो प्रथम बार 26 नवंबर 2018 से डेबिट होना शुरू हुए एवं 2 जनवरी 2019  तक डेबिट हुए
जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके दोनों एटीएम उनके पास रहते हैं और उन्होंने कभी अपना एटीएम यूज़ नहीं किया और ना ही उन्होंने किसी को अपना एटीएम का पासवर्ड बताया और ना ही उन्होंने किसी प्रकार की कोई शॉपिंग की उक्त संबंध में शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर  मुकदमा अपराध संख्या 10 /19 धारा 420 के तहत बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया है संभवत या शिकायतकर्ता का एटीएम क्लोन बनाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से  क्लोन एटीएम से कुल राशी डेबिट किए गए हैं शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है एवं जहां-जहां से रुपए निकले हैं उनकी सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट की जा रही है। साथ ही संबंधित बैंक से जानकारी की जा रही है

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like