हमारे लिए मोदी मुद्दा नहीं है, हमारे लिए देश के लोगों के मुद्दे ही मुद्दा हैं: यशवंत सिन्हा

Please Share

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज कोलकाता में संयुक्त विपक्ष की रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता जुटे है। रैली के संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि, वे लोग कहेंगे कि हम लोग यहां इकट्ठे हुए एक आदमी को हटाने के लिए, लेकिन हम यहां इकट्ठे हुए एक सोच, एक विचारधारा के विरोध में। पिछले 56 महीनों में देश में जो कुछ भी हुआ वह देश की लोकशाही के लिए खतरा है। ऐसी कोई संवैधानिक संस्था नहीं है जिसे इन्होंने बर्बाद करने की कोशिश नहीं की हो।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि, हमारे लिए मोदी मुद्दा नहीं है, हमारे लिए देश के लोगों के मुद्दे ही मुद्दा हैं। मोदी को मुद्दा न बनाएं, मुद्दों को मुद्दा बनाएं। यह पहली सरकार है जो आंकड़ों में छेड़छाड़ करती है। हमारे समय में भी कभी अच्छे आंकडे तो कभी बुरे। हमने उन्हें स्वीकारा, लेकिन यह सरकार आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है। उन्होंने कहा कि, आज ऐसा माहौल है कि जैसे ही आप सरकार का विरोध करते हैं आपको देशद्रोही करार दे दिया जाता है। ऐसा लगता है जैसे सरकार की चापलूसी देशप्रेम है और सरकार का विरोध देशद्रोह।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like