उत्तराखंड: बड़े भाई को शराब पीने से रोका, नहीं माना तो उतारा मौत के घाट

Please Share

देहरादून: प्रदेश मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धर्मनगरी हरिद्वार में छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पीने से टोका तो दोनों की बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया।

हरिद्वार में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक की मौत हो गई। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव की घटना है। पुलिस के अनुसार जमालपुर कलां निवासी प्रवीण हलवाई का काम करता था। सोमवार देर रात शराब पीकर घर लौटा था। छोटे भाई रोहित ने उसे टोका तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान रोहित ने प्रवीण के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आज तड़के तीन बजे 26 वर्षीय प्रवीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपित छोटा भाई घर से फरार बताया जा रहा है। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि प्रवीण शराब पीने का आदी था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like