जम्‍मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Please Share

श्रीनगर: जम्‍मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बडगाम के जिनपांचाल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ,सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया है। इस एनकाउंटर में सेना की 53 राष्‍ट्रीय राइलफल्‍स के अलावा जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ज्‍वॉइन्‍ट टीम शामिल है।

इससे पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर मार गिराया था। इस बीच एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शुक्रवार को माइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like