जानें किसने कहा…मैं खोलूंगा राहुल गांधी की पोल, नहीं रहेंगे मुंह दिखाने लायक

Please Share

नई दिल्ली : कांग्रेस से बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने पोल खोली तो राहुल गांधी मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेंगे। बता दें कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सिफारिश पर जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया को बर्खास्त किया गया है। इसके बाद पार्टी की ओडिशा ईकाई ने जेना और सागरिया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारजेना ने कहा, राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा आएंगे। मैं उसी दिन उनकी पोल खोलूंगा, जिससे वे जनता के बीच मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाएंगे। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में कुछ और टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।जेना का आरोप है कि राहुल गांधी ने ओडिशा की सत्ता पटनायक परिवार के पास ही रखने का फैसला किया है। इसी वजह से उन्होंने बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ महागठबंधन का ऐलान किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like