बात करें महिलाओं की होली की तो महिलाएं होली के त्यौहार को घर घर में होली के गीत गाकर मना रही हैं। होली के मौसम में महिलाएं पूरी स्वच्छंद हो श्रृंगार रस से ओतप्रोत होलियां गाकर और कई तरह के होली गीतों तथा पहाड़ी लोकगीतों पर जमकर थिरक रही हैं।
वहीं महिला होल्यार होली की मस्ती में जमकर नाच गाकर लुत्फ उठा रही हैं। महिला होल्यारों का कहना है कि होली एक ऐसा पर्व है जब साल भर के इन पांच दिनों की कुमाऊ की होली में महिलाएं पूरी तरह से मस्ती के रंग में डूबकर प्रतिभाग लेती हैं। और आपस में सारे गिले-शिकवे दूर करते बस होली की खुमारी में डूब जाती हैं। एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल के संग होली खेलती है।
