बजरंग दल ने अवैध उगाही के खिलाफ दी तहरीर

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने आज कनखल थाने में अवैध उगाही करने वालो के खिलाफ तहरीर देकर दोषियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर ने बताया कि हमे कल  शाम सूचना मिली की कुछ लोग सिंहव्दार इलाके मे बजरंग दल के नाम से रसीद काटकर उगाही कर रहे हैं। मौके पर जाकर जब हमने देखा तो दो युवक बजरंग दल के नाम की रसीद लेकर लोगों से धन इकट्ठा कर रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि यह रसीद छपवाने व कटवाने के लिए हमें मोनू गुर्जर निवासी शांतिपुरम तथा मनीष चौहान ने कहा है जो कि खुद को बजरंग दल का जिला अध्यक्ष कह रहे हैं। नवीन तेश्वर ने बताया कि कुछ लोग बजरंग दल के नाम को बदनाम कर रहे है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हमने कनखल पुलिस को तहरीर देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का आग्रह किया हैै।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like