दिवंगत अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में विसर्जित, कई हस्तियां भी पहुंचे हरिद्वार

Please Share

हरिद्वार: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। जहां विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जित की गईं।

इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके आलावा बाबा रामदेव और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा भी श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like