एक्सक्लूसिव: बाइक सवार युवकों ने चलती बाइक से युवती को फेंका

Please Share

अरुण कश्यप

हरिद्वार: कनखल थाना छेत्र के जमालपुर गांव के निकट कुछ देर पहले एक बेहोश युवती सड़क किनारे पड़ी मिली। चर्चा है कि कुछ देर पहले बाइक सवार दो युवक इस युवती को बेहोशी की हालत मैं यहां फेक गए। सूचना मिलते ही कनखल थाने की जगजीतपुर चैकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बेहोश युवति को अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वह पुलिस को कुछ बता भी नहीं पाई। पुलिस युवती की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। एक टीम घटना स्थल के आसपास भेज दी है, जो युवती और उसे फेंकने वाले बाइक सवार बताए जा रहे युवकों की खोज में जुटी है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर युवकों का पता लगा रही है। हालांकि अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like