जिले में सुधरेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Please Share

रूद्रप्रयाग: जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए महकमा लगातार प्रयास कर रहा है। यहां स्वास्थ्य सेवाएं जल्दी ही हाईटेक होने जा रही हैं। जिससे मरीजों को अब बेहतर इलाज की सुविधा मिल पाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिला अस्पताल ने आईसीयू यूनिट स्थापित करने के लिए स्टीमेट भेज दिया है। जिले के लिए 6 बैड का आईसीयू यूनिट स्वीकृत हुआ है।

डीएच प्रशासन ने जिला अस्पताल की आयुर्वेदिक यूनिट को अन्यत्र स्थापित कर वहां यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही यूनिट की स्थापना को लेकर 75,23,200 रुपये का प्रस्ताव भी संलग्न किया है। इसके अलावा यूनिट के संचालन को लेकर एक फिजीशियन, सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, तीन चिकित्साधिकारियों के साथ ही तीन स्टाफ नर्स, फार्मेशिष्ट, टैक्नीशियन, सुरक्षा गार्ड व हाउस कीपिंग स्टाफ की भी अतिरिक्त मांग की गई है। आईसीयू यूनिट खुल जाने से चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पायेंगी। साथ ही 6 माह यात्राकाल में होने वाली आकस्मिक सेवाओं में भी मरीजों को गम्भीर स्थिति में 32 किमी दूर श्रीनगर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like