देहरादून: मौत का फ्लाई ओवर यानि बल्लूपुर फ्लाई ओवर पर एक बार फिर हादसा हुआ। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ़्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमे मोटरसाईकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर लगने से युवती फ्लाई ओवर से निचे गिर गई थी। घायल व्यक्तियों को मौके पर पहुंचे लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अरविन्द भाटिया उम्र 44 वर्ष एवं आशियानी उम्र 16 वर्ष, निवासी प्रेमनगर के रूप में की गई है। वहीँ कार सवार की पहचान आयुष गोयल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बसंत विहार पुलिस ने बताया कि मामले में घायलों के परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई है। साथ ही पुलिस ने बताया कि आयुष ने हादसे का कारण कार की तकनिकी खराबी बताई, हालाँकि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए अभी जांच की रही है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

