बैंक कर्मियों पर बैंक के 20 लाख गबन करने का आरोप, मैनेजेर ने दी थाने में तहरीर

Please Share
खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बैंक कैशियर व संयुक्त प्रबंधक पर 20 लाख का गबन करने का आरोप लगा है। मामले में ब्रांच मैनेजर एमएस गर्ब्याल ने बीती 30 जुलाई को थाने में तहरीर देकर प्रधान रोकडिया और संयुक्त प्रबंधक के खिलाफ 20 लाख रुपए के गबन की तहरीर दी थी। सितारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।
सितारगंज में बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा में कार्यरत बैंक कर्मियों पर ही बैंक के खजाने से 20 लाख का गबन करने का आरोप लगा है। इसका पता तब चला जब बैंक खजाने में 20 लाख की राशि का मिलान नही हो पाया। वहीँ जांच के बाद बैंक मैनेजर ने कैशियर व संयुक्त प्रबंधक के खिलाफ 30 जुलाई को सितारगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर दोनों बैंक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे गबन के मामले में बीओबी बैंक में कार्यरत योगेन्द्र सिंह वल्दिया प्रधान रोकडिया, जबकि दूसरे अभियुक्त मनोज कुमार बाजपेई संयुक्त प्रबंधक के पद पर थे। इन दोनों ही कैश के रखवालों पर ही अपनी ही अभिरक्षा में रखे गए बैंक के खजाने से 20 लाख रुपए गायब करने का आरोप लगा है।
वहीँ सितारगंज कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि, बैंक प्रबंधक द्वारा दी गई तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ 20 लाख रुपए के गबन करने के मामले में आईपीसी की धारा 409 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like