मुख्यमंत्री ने की ऊधम सिंह नगर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, दिए कई निर्देश

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार  को सचिवालय में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविन्द पाण्डेय, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में जानकारी दी गई कि रूद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर के सुनियोजित विकास हेतु मास्टर प्लान पर कार्यवाही गतिमान है। साथ ही प्रथम चरण में जीएसआई आधारित बेस मैपिंग सर्वे हेतु फर्म का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इस दौरान सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा की शिकायत पर सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता गिरावट की खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में जांच के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने की ऊधम सिंह नगर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, दिए कई निर्देश 2 Hindi News Bharat »मुख्यमंत्री ने बताया कि सितारगंज के शक्तिफार्म और राज्य के अन्य स्थानों में 108 एम्बुलेन्स सेवा पर्याप्त संख्या में प्रारम्भ कर दी जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त गांवो की पेयजल व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। यूपीआरएनएन द्वारा छतरपुर से बिन्दुमोड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य न किए जाने और 6 करोड़ रूपये का भुगतान होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य यूपीआरएनएन के स्थान पर स्थानीय एंजेसियों, लोक निर्माण विभाग आदि द्वारा करवाने पर विचार किया जाय।  समीक्षा बैठक के दौरान  मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर से जिले में अस्पतालों की स्थिति, बरसात के मौसम को देखते हुए मरीजो की संख्या, दवाईयों की पर्याप्त आपूर्ति,  सांप द्वारा काटने की दुर्घटनाओं और एंटी वेनम दवाईयों की आपूर्ति की जानकारी भी प्राप्त की।

बैठक में जानकारी दी गई कि रूद्रपुर, काशीपुर, भीमताल, भवाली सहित आसपास के आठ शहरों के कूड़ा निपटान हेतु कलस्टर अप्रोच अपनाते हुए एक ही ट्रेंचिंग ग्राउण्ड का निर्माण किया जाएगा। आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों पर दु्रत गति से कार्यवाही गतिमान है और अधिकांश कार्य जून 2019 तक पूरे कर लिए जाएंगे। खटीमा में ग्राम बरी अंजनिया एवं टैडाघाट के बीच लोहिया नाले के मार्ग का निर्माण, कुटरा चौराहे से अलविदी तक जोडने वाले मार्ग का पुनः निर्माण कार्य, ग्राम चटिया फार्म में स्कूल से शिव मन्दिर तक मार्ग निर्माण कार्य जून 2019 तक पूरा हो जाएगा।  बैठक में बताया गया कि सितारंगज में शक्तिफार्म रूद्रपुर में रंजीतनगर से गोविन्द नगर तक मार्ग के पुर्ननिर्माण का कार्य मार्च 2019 तक पूरा हो जाएगा।

बैठक में बताया गया कि खटीमा में लालकोठी शारदाघाट मन्दिर, भारामल मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है और शीघ्रता इस ओर शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। किच्छा में डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेज दिया गया है। नानकमत्ता में देवीपुर-ज्ञानपुर गौड़ी सड़क के निर्माण, नानकमत्ता में लामाखेड़ा पुल के निर्माण, ग्राम छमीपाथशाही गुरूद्वारा के पास खकरा नाला और पहसेनी-लामाखेड़ा खकरा नाला में पुल निर्माण के प्रस्ताव को लगभग 2 महीने में स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like