उत्तराखंड: वापस लौट रही बरात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे के पिता की मौत, 4 घायल

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में कांडा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दूल्हे के पिता की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शनिवार सुबह बागेश्वर जिला मुख्यालय से एक बरात की कार यूके 02 5754 वापस घर को जा रही थी। कलना बैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में दूल्हे के पिता विनोद की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से जिला मुख्यालय बागेश्वर आई थी। बारात आज सुबह 6 बजे विदा हुई। सुबह साढे़ आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी।

दुर्घटना के मृतकों में विनोद पंत पुत्र गोविंद बललभ पंत उम्र 58 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा शामिल हैं। वहीँ घायल मोनिका पंत पत्नी अखिलेश पंत उम्र 25 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा को गंभीर घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायलों में प्रेम प्रकाश जोशी पुत्र डीएन जोशी उम्र 50 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा, हेमा जोशी पत्नी रमेश जोशी उम्र 55 वर्ष निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर और विवान पंत पुत्र अखिलेश पंत उम्र 3 माह शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like