दवाई की दुकान में लगी आग, 5 लाख का सामान जलकर खाक

Please Share

रानीखेत: नगर के सदर बाजार के बीच देर रात एक दवाई की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग को बुझाने का काम किया।

दमकल विभाग की  कड़ी मशक्कत  के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि ये आग दुकान के आस पास अन्य दुकानों में नहीं फैली। जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान का करीब 5 लाख के सामान के जलकर खाक हो गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like