उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी के बीच कल 14 दिसंबर को भी देहरादून समेत इन जिलों के स्कूलों में अवकाश..

Please Share

देहरादून: भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी और टिहरी के स्कूलों में 14 दिसंबर यानी कल अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले आज भी इन जिलों में आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई थी।

मौसम विभाग ने अलग दो दिनों तक प्रदेश में कोल्ड-डे कंडीशन रहने का अनुमान लगाया। मैदान से लेकर पहाड़ तक हर कहीं शीतलहर चल पड़ी है। प्रदेश में पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर कुल्फी जमादेने वाली ठंड हो रही है। चारों धामों समेत औली, चकराता और कई अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। जिससे तापमान काफी गिर गया है।

उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी के बीच कल 14 दिसंबर को भी देहरादून समेत इन जिलों के स्कूलों में अवकाश.. 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like