महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशासन का प्रयास सफल

Please Share

रुद्रप्रयाग: जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनकी आमदनी को बढाने का प्रशासन का प्रयास सफल होता दिख रहा है। जहां एक माह में केदारनाथ यात्रियों के दर्शनों का आंकडा पांच लाख पूरा कर गया है, वहीं केदारनाथ में प्रयुक्त होने वाले प्रसाद से भी 50 लाख से उपर की आमदनी हो गयी है। जिसकी सफलता को देखते हुए प्रशासन अब अन्य मंदिरों में भी इस प्रसाद को भिजवाने की व्यवस्था करेगा।

दरअसल मंदिर में पहले बाजारों से निर्मित प्रसाद को रखा जाता था, लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा धाम में स्थानीय उत्पादों से बने प्रसाद को स्थानीय पैकेजिंग में तैयार किया गया और उसे ही विक्रय करने के आदेश दिये। जिसके परिणाम भी सकारात्मक आये और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा इस प्रसाद को तैयार किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि, यात्रा समाप्ति तक स्थिति सही रहती है और प्रसाद अच्छी मात्रा में विक्रय होता है, तो अगले वर्ष से तुंगनाथ व मद्महेश्वर समेत अन्य मदिरों में भी इस व्यवस्था को लागू किया जायेगा। जिससे महिलाओं को आत्मनिभर बनाने के साथ ही उनकी आजीविका को भी बढाया जा सके।

हैडर-

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सफल

प्रसाद से हुई 50 लाख की आमदनी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like