बीबी बनाम अमित भडाना: कौन रचेगा इतिहास, किसे मिलेगा पहला डायमंड बटन!

Please Share

देहरादून: आज इन्टरनेट के जरिये कई ऐसे माध्यम विश्वभर में लोगों के बीच हैं, जिनका जादू जमकर लोगों,  खासकर युवाओं के बीच है। आज कई ऐसे एंड्राइड एप्प से लेकर कई साइट्स तक हैं, जिनको आज के युवाओं ने अपना करियर तक के रूप में चुना है। और इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, यहाँ पर कोई भी अपनी किसी तरह की भी प्रतिभा को दिखा सकता है। चाहे वो ज्ञान की बात हो या मनोरंजन की। इनमे से ही आज यूट्यूब वीडियोज का भी जमकर प्रचलन है। जहाँ पर आज हर तरह की वीडियोज उपलब्ध हो जाती हैं। इन्हीं के जरिये कई युवा आज बड़े यूट्यूबर के रूप में सामने आये हैं। जो यहाँ से लाखों रूपये कमा रहे हैं और दुनिया इनको सेलिब्रिटीज के रूप में देखती है।

भारत के परिपेक्ष्य में यूट्यूबर की बात करें तो बीबी यानि भुवन बाम एक बड़ी सेलेब्रिटी माने जाते हैं। जिनके एक यूट्यूबर के रूप में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इन्हें अमित बडाना से कड़ी टक्कर मिल रही है। अभी तक किसी यूट्यूबर के पास यूट्यूब की ओर से डायमंड बटन नहीं है, यह बटन वह एक सम्मान के रूप में यूट्यूब की ओर से दिया जाता है, जिसके 10 मिलियन सबस्क्राइबर हों। और इसी दौड़ में फिलहाल अमित बडाना और भुवन बाम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लगातार सोशल मीडिया और विभिन्न मध्यमों से दोनों ही इस यूट्यूब  इतिहास को रचने के लिए लोगों से सब्सक्राइब की अपील कर रहे हैं। इसको लेकर युवाओं में सोशल मीडिया पर जमकर कैम्पेनिंग की जा रही है। अपने-अपने पसंदीदा यूट्यूबर को लेकर उनके समर्थकों के बीच एक जंग-सी छिड़ी हुई है।

देखें लाइव काउंटिंग:

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like