बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी वोल्वो बस पलटी, दो की मौत, 25 घायल

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया, साथ ही मृतकों के शव को कब्ज़े में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना बाराबंकी जिले की है। रामसनेही घाट थाना इलाके के बेसनपुरवा के पास बिहार से दिल्ली जा रही वोल्वो बस पलट गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय लगभग सभी साथी सो रहे थे।
चीख पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो यात्रियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like