रुड़की: भाजपा के बागी गौरव गोयल 3451 मत से विजय बने मेयर

Please Share

रुड़की: नगर निगम चुनाव में निर्दलीय गौरव गोयल ने भाजपा और कांग्रेस को मात देकर मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की हैं। आपको बता दें कि गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा को 3451 मतों से हराया। वहीँ भाजपा तीसरे स्थान पर रही। भाजपा ने 17, कांग्रेस ने दो और बसपा ने एक पार्षद पद पर कब्जा किया। चालीस वार्डों में से बीस पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की।

भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे गौरव गोयल ने पहले राउंड से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। तीन राउंड तक उनका मुकाबला भाजपा के मयंक गुप्ता से चलता रहा। अंत में मुकाबला गौरव गोयल और कांग्रेस के रिशु राणा के बीच सिमट गया। भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई। पहले राउंड में गौरव को 8342, मयंक को 6647, रिशु को 5110 मत मिले। दूसरे राउंड तक गौरव गोयल की बढ़त 17123 हो गई। मयंक गुप्ता को 12933, रिशु राणा 9578 मत मिले। तीसरे राउंड तक गौरव गोयल 22838, मयंक गुप्ता 15825 और रिशु राणा को 12816 मत मिले।

वहीँ फाइनल राउंड में रिशु ने टक्कर दी लेकिन अंत में जीत गौरव गोयल की हुई। अंतिम परिणाम में गौरव को 29080, रिशु को 25629 व भाजपा मयंक को 20142 मत मिले। इस तरह निर्दलीय गौरव 3451 मत से जीते।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like