पंतनगर: सर्दी शुरू होते ही कोहरे की वजह से विमानों की लैंडिंग प्रभावित होने लगी है। पंतनगर-दिल्ली के बीच उड़ने वाला एयर इंडिया का विमान शनिवार को पंतनगर में लैंड नहीं कर पाया और सीधे देहरादून चला गया। रविवार को भी पंतनगर में कम दृश्यता के चलते विमान ने दिल्ली से ही उड़ान नहीं भरी। इधर, पंतनगर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पंतनगर में लो-विजिबिलिटी की समस्या ग्राउंड लेवल पर दूर करते हुए, 80 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक डिस्टेंस मेजरिंग इक्वीपमेंट (डीएमई) स्थापित किया गया है। जो बिल्कुल सही कार्य कर रहा है। वर्तमान में पंतनगर के लिए संचालित किसी भी विमान में ट्रांसपोंडर उपकरण नहीं है, इसके चलते कोहरे के दौरान पंतनगर में विमानों का उतरना संभव नहीं हो पाता है। रविवार को कोहरे के चलते दिल्ली से विमान ने उड़ान नहीं भरी, जबकि इसी विजिबिलिटी में सितारगंज के उद्योगपति (गुप्ता केमिकल्स के मालिक) चार्टर्ड विमान से पंतनगर पहुंचे। उनके विमान को लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

