भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम सख्त, कांग्रेस परेशान

Please Share

देहरादून: भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि एनएच घोटाले और एमडीडीए सहित विभिन्न मामलों पर मुख्यमंत्री के सख्त रूख से कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुद्दे ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर भी है कि एनएच-74 घोटाले के दायरे में कौन-कौन कांग्रेसी आएंगे। उनको इस बात का भी डर सता रहा है।
डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केयह साफ किए जाने के बाद कि एनएच-74 घोटाले की जांच पूरी होने तक एसआईटी प्रमुख डॉ. सदानंद दाते को राज्य से केंद्र के लिए रीलीव नहीं किया जाएगा, कांग्रेस नेता परेशान हो उठे हैं। कहा कि कांग्रेस के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। मुख्यमंत्री ने एमडीडीए के पिछले पांच साल के कार्यों का विशेष ऑडिट कराने का जो निर्णय लिया है वह भी महत्वपूर्ण है। यह समयावधि मुख्यतः कांग्रेस के शासन काल की है। इस दौरान देहरादून का जिस रूप में स्वरूप बिगड़ा और विभिन्न प्रकार के क्रिया कलाप हुए वे हमेशा चर्चा में रहे।
उन्होंने कहा कि एनएच-74 मामले पर कांग्रेस नेता सीबीआई जांच का जो मुद्दा एक साल से उठाते रहते हैं, वह भी मामले को उलझाने से अधिक कुछ नहीं है, लेकिन वे मामले को उलझाने में भी कामयाब नहीं हुए है। एसआईटी ने बेहतर काम किया है। बड़े-बड़े अधिकारियों को बेनाकब किया। अब इसमें शामिल नेताओं की बारी है। इससे कांग्रेस बुरी तरह डरी हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like