गाय चोरी कर, काटकर गौ मांस बेचा गया, पुलिस ने धर दबोचा

Please Share

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि तरसेम सिंह, पुत्र गुरु चरण सिंह निवासी गली नंबर 6 जमालपुर खुर्द, रानीपुर द्वारा अपनी गाय की चोरी होने के संबंध में थाना रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 119/20 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।

इसी संबंध में पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.04.2020 को श्यामल तिराहा के पास दो अभियुक्तों  (मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र इनाम, निवासी ग्राम सलेमपुर, रानीपुर व आजम पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम सलेमपुर, रानीपुर हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: राज्य सरकार ने भी जुलाई 2021 तक महंगाई भत्ता किया स्थगित

पूछताछ में उपरोक्त दोनों द्वारा बताया कि गाय को उन दोनों ने अन्य तीसरे साथी (सब्बू पुत्र मालूम, निवासी सलेमपुर) के साथ दिनांक 22.04 2020 की रात्रि मैं यह गाय चुराई थी जिसे उसी रात को काटकर गोमांस को चलते फिरते लोगों को बेच दिया गया।

उपरोक्त दोनों को धारा 379/201/188 आईपीसी व 3/11 उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम व 51b आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 मैं गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। शेष अन्य एक अभियुक्त की तलाश जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply