बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

Please Share

 हरिद्वार: जिले भर में पिछले दिनों से लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। दरअसल, यहां पिछले दिनों से बाईक चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके बाद मंगलवार को कनखल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 सदस्यों वाला एक बाइक चोर गिरोह को दबोच लिया है।

मामले को लेकर कनखल थाना प्रभारी ओम कांत भूषण ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान डिवाइन लाइट स्कूल जगजीतपुर के पास सड़क पर तीन युवकों को बाईक और स्कूटर  साथ रोका गया। इसके बाद संदेह होने पर उनसे कड़ी पूछताछ की गई जिसके बाद युवकों ने स्वीकार करते हुए बताया कि यह बाईक चोरी की हैं।  पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सावेज निवासी जमालपुर कला, यीशु निवासी राजा गार्डन, रवि निवासी राजा गार्डन के रुप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा और एक एलएमएल स्कूटर बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों से की गई पूछताछ पर बताया गया कि इससे पहले कई बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पिछली कई  घटनाओ को  अंजाम दिया  है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like